Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्र : हुसैनाबाद CO पर विधायक कमलेश सिंह ने लगाया आरोप, बोले मंत्री – चलते सत्र में जांच कर होगी कारवाई

Ranchi : बजट सत्र के चौथे दिन विधायक कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद के सीओ एनके राम पर सदन में गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद सीओ ने 1956-57 से अभी तक का रसीद एक साथ ही काट दिया है. जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. ऐसे पदाधिकारी पर कठोर करवाई होनी चाहिए. कहा कि यदि उनका आरोप गलत साबित हुआ, तो वह सदन से इस्तीफा दे देंगे. जवाब में प्रभारी मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि पूरे मामले की जांच पलामू उपायुक्त से कराकर 3 सप्ताह में रिपोर्ट देंगे. मंत्री के जवाब पर विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि 3 सप्ताह नहीं दो सप्ताह के भीतर जांच कर कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि सदन में सवाल आने के बाद भी जब भ्रष्ट पदाधिकारी को बचाया जाएगा, तो इस सदन का क्या औचित्य रहेगा. इसपर मंत्री ने कहा कि चलते सत्र में ही जांच कर जवाब दिया जाएगा और करवाई भी होगी. https://www.youtube.com/watch?v=rnIkpxkrlXM

इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-raj-sinha-raised-question-on-petrol-subsidy-scheme-said-ambitious-plan-failed/">बजट

सत्र : राज सिन्हा ने उठाया पेट्रोल सब्सिडी योजना पर सवाल, कहा – महत्वाकांक्षी योजना हो गयी फेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही