Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्र : अभिभाषण पर सदन में लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव, पूजा सिंघल व वीरेंद्र राम पर हुई नोंकझोंक

Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि हमारी सरकार ने कई ऐसे काम और योजना लायी, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य बनते ही कोविड आ गया, उस समय भी हमारी सरकार ने किसी को भूख से मरने नहीं दिया. हवाई जहाज से मजदूरों को लाया गया. कोविड खत्म होते ही सरकार काम पर लग गयी 100 यूनिट फ्री बिजली, 5 से 25 लाख सीएम रोजगार लोन योजना, 13 लाख किसानों की लोन माफी, सर्वजन पेंशन योजना सहित कई काम शुरू हुए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियोजन नीति लेकर आयी, लेकिन लोग कोर्ट चले गए और खरिज हो गया. हमारी सरकार ने ओबीसी को 27 % आरक्षण, 1932 खतियान, स्थानीय नीति, सरना धर्म कोड को सदन से पास कराया. महिलाओं को रोजगार देने की कई योजना लेकर आए, हमारे बच्चे आज विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इसलिए मैं राज्यपाल के अभिभाषण के प्रति धन्यवाद देता हूं. धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सदन में पूजा सिंघल और इंजीनियर वीरेंद्र राम को लेकर बीजेपी विधायक भानू प्रताप और सत्ता पक्ष के विधायक के बीच नोंकझोंक हुई. भानू ने कहा कि इस सरकार में पूजा सिंघल और वीरेंद्र राम की भी उपलब्धि है, जिसे नहीं बोला गया. इसपर सत्ता पक्ष के साथ-साथ स्पीकर ने भी टिप्प्णी की और कहा कि इनकी नियुक्ति किनके कार्यकाल में हुई. इसे भी पढ़ें - सपा">https://lagatar.in/sp-mp-shafiqurrahman-burke-said-murder-is-happening-mob-lynching-is-happening-muslims-are-being-oppressed/">सपा

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले, मर्डर हो रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है, मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही