Ranchi: बीजेपी विधायक विरंची नारायण ने झारखंड विधानसभा में सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक परंपरा के तहत सरकार की बात को राज्यपाल पढ़ते हैं, मगर सरकार का दावा झूठ का पुलिंदा है. यह सरकार भ्रष्टाचार की पोषक है, इस सरकार में कोई सुरक्षित नही है. महिला-डॉक्टर तक निशाने पर आ रहे हैं. बालू की कमी है और इसे राज्य से बाहर भेजा जा रहा है. इसकी विधानसभा कमेटी बनाकर जांच की जाए. विरंची ने कहा, यह सरकार पूजा सिंघल पर एफआईआर तक नहीं करती है. अपराधियों को खुली छूट है. इनकी सरकार के सहयोगी दल के नेता योगेंद्र साव ने कह दिया कि राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति क्या है. रांची दंगे में अच्छा काम करने वाले एसपी को हटा दिया गया. प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, पूजा सिंहल, वीरेंद्र राम बचू यादव जैसे लोगों को संरक्षण देती है. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी
ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया [wpse_comments_template]
ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
गैस 12 सौ का हो गया, कहां हैं स्मृति ईरानी
विपक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक उमा शंकर अकेला ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला किया. कहा कि आज गैस का दाम 1200 हो गया. कहां हैं स्मृति ईरानी ? सरसो तेल 230 रुपये हो गया, कहां हैं भानु जी ? आप और आपकी पार्टी कहां है. आपकी पार्टी ओर आरएसएस के कितने लोग देश के लिए शहादत दिए ? कितने शहीद हुए बताएं ? हमारी सरकार गरीबों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है. जिससे इनके पेट मे दर्द हो रहा है. हेमंत सोरेन की सरकार में 3 साल में जो काम हुआ, वो अब तक नहीं हुआ था. अकेला के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित हो गई है. राज्यपाल के अभिभाषण पर बुधवार को भी चर्चा जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडीने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment