Search

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, जेएएसएसी और हेमंत के मुद्दे पर हंगामे के आसार

  • जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले पर सदन में सरकार को घेरने को तैयार भाजपा
  • हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर सत्ता पक्ष रहेगा विपक्ष पर हमलावर
  • विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए सरकार ने की तैयारी
Satya Sharan Mishra Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है. 2 मार्च तक होने वाल यह बजट सत्र राज्य का अबतक सबसे छोटा बजट सत्र है. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सत्र को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है. सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने कई मुद्दों को लेकर चंपाई सोरेन सरकार को घेरने की तैयारी की है. मुख्य रूप से भाजपा जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी मामले और इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरेगी. भाजपा विधायक दल की बैठक में जेएसएससी परीक्षा, वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट राशि के पूरा खर्च नहीं होने, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर लगे आरोप, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मामले पर चंपाई सरकार को घेरने की रणनीति बनी. वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. सभी 6 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों सवालों के जवाब देने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत सत्ता पक्ष के विधायक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मामले को लेकर विपक्ष पर हमलावर रहेंगे. सीएम हाउस में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई. इस दौरान सत्ता पक्ष ने तय किया कि सदन में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा.

27 को पेश होगा वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट

झारखंड के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 27 फरवरी को सदन में पेश होगा. वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव में में बजट पेश करेंगे. 23 फरवरी को शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही 25 फरवरी तक स्थगित रहेगी. 26 फरवरी को सदन में प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसे पास कराया जाएगा. 27 फरवरी को 2024-25 का बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा परिसर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट की मूल बातों को बताएंगे. 28, 29 और 1 मार्च को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सरकार 1 मार्च को बजट पास कराएगी. 2 मार्च को राजकीय विधेयक सदन म रखे जाएंगे और विधायक गैर सरकारी संकल्प लाएंगे.

स्पीकर ने राजनीतिक दलों से की सदन चलाने में सहयोग की अपील

इस बीच, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सभी पार्टियों के विधायक दल की बैठक बुलाई. उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की. सत्ता पक्ष को सदन में आने वाले सभी सवालों के जवाब तैयार रखने का निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सरयू राय, प्रदीप यादव, कमलेश सिंह और लंबोदर महतो मौजूद थे. इससे पहले बुधवार को भी स्पीकर ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर उन्हें बजट सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था और सदन में आने वाले सवालों को लेकर निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/show-cause-notice-to-animal-husbandry-agriculture-and-land-conservation-officers-of-17-districts/">17

जिलों के पशुपालन, कृषि और भूमि संरक्षण पदाधिकारी को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp