Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को पेश होगा बजट, सत्ता पक्ष-विपक्ष तैयार

Advertisement
Advertisement
  • विधानसभा सत्र के दौरान चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे.
  • पंचम विधानसभा के 8वें सत्र में भी सदन में खाली रहेगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी.
  • माइनिंग लीज, भाषा विवाद, नियोजन नीति, मॉब लिंचिंग होगा बीजेपी का बड़ा मुद्दा.
Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार (25 फरवरी) से शुरू हो रहा है. 3 मार्च को विधानसभा में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव राज्य का वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे. 25 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 17 कार्यदिवस होंगे. सत्र के दौरान चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे. बजट के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और सरकार का जवाब होगा. कई विधेयक पेश किये जायेंगे. वहीं इस बार भी सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रहेगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर अपनी तैयारी कर ली है. इस सत्र में बीजेपी सीएम के नाम माइनिंग लीज, जेएसएससी भाषा विवाद, जेपीएससी और मॉब लिंचिंग समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-three-children-died-after-falling-into-a-pit-filled-with-water-weeds-spread-in-the-village/">रामगढ़

: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

विधानसभा की कार्यवाही का कार्यक्रम

 25 फरवरी : राज्यपाल का अभिभाषण, नये सदस्यों का शपथग्रहण, शोक प्रकाश 28 फरवरी : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक व्यव विवरणी का उपस्थापना, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद, सरकार का उत्तर व मतदान 02 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश होगा, प्रश्नकाल,वाद-विवाद 04 मार्च : प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा 07 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का जवाब 08 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 09 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 10 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 11 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 14 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर 15 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 21 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर 22 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 23 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान 24 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सहित अन्य राजकीय कार्य (यदि हो) 25 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सहित अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य इसे भी पढ़ें- मुठभेड़">https://lagatar.in/after-the-encounter-15-naxalites-including-ravindra-ganjhu-a-reward-of-15-lakhs-fled-from-the-forest-the-police-released-the-photo/">मुठभेड़

के बाद 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू समेत 15 नक्सली जंगल से भागे, पुलिस ने जारी किया फोटो

सत्र में चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, सत्र में कुल चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे. इसमें विधानसभा के सदस्य सीधे मुख्यमंत्री से सवाल कर सकेंगे. यह प्रश्नकाल प्रत्येक सोमवार को होगा. 28 फरवरी, सात मार्च, 14 मार्च और 21 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-files-case-against-lalu-confiscation-will-be-done-by-detecting-illegal-properties/">ED

ने लालू के खिलाफ दर्ज किया केस, अवैध संपत्तियों का पता लगाकर होगी जब्ती

 इस बार भी नेता प्रतिपक्ष के बिना चलेगा सदन

 झारखंड की पंचम विधानसभा का आठवां सत्र भी बिना नेता प्रतिपक्ष के चलेगा. राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार के बनने के बाद विधानसभा के सात सत्र आहूत किये गये हैं. इसमें दो बजट सत्र, दो मॉनसून सत्र, एक शीतकालीन सत्र और दो विशेष सत्र शामिल हैं. इन सभी सत्र में विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल सका है. इस बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष के मामले का हल नहीं निकला. बीजेपी बाबूलाल मरांडी को ही नेता प्रतिपक्ष बनाने के मांग पर अडिग है. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-surrounds-pm-modi-on-6-thousand-crore-coal-scam-demands-inquiry-by-supreme-court-judge/">गुजरात

 : 6 हजार करोड़  के कोयला घोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

 विपक्ष के प्रमुख मुद्दे

  •  रूपेश पांडेय मॉब लिंचिंग मामला
  • सीएम के नाम स्टोन माइनिंग लीज मामला
  • जेएसएससी भाषा विवाद
  • नियोजन नीति
  • जेपीएससी गड़बड़ी
  • पंचायत चुनाव
  • धनबाद समेत राज्य में अवैध खनन
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-explosion-in-kiev-attack-with-cruise-and-ballistic-missiles-ukrainian-presidents-passionate-appeal-to-avoid-war/">Russia-Ukraine

War : कीव में धमाके ही धमाके, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, यूक्रेन के राष्ट्रपति की युद्ध टालने की भावुक अपील

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही