Search

 
 
 

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

 
New Delhi : केंद्र की मोदी सरकार ने बजट सत्र से पहले कल मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है. बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है.                                                   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा

लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी. चुनाव के बाद नयी सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही