Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज 20वां और अंतिम दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. तख्तियों में हेमंत सोरेन हाय-हाय, अनिल टाइगर के हत्यारों को अविलंब फांसी दो, हेमंत सोरेन की सरकार हत्यारी, झारखंड में अपराधियों पर अंकुश कब लगेगा जैसे नारे लिखे थे.
बजट सत्र : अनिल टाइगर की हत्या और लचर कानून व्यवस्था के विरोध विपक्ष का विधानसभा में प्रदर्शन
Last Updated: Mar 27, 2025 12:00 AM (IST)