Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन विधायक प्रदीप यादव ने सदन में बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिल देने का मामला उठाया. प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम निदेशालय को हमेशा उपभोक्ताओं की शिकायत मिलती है कि ऊर्जा मित्र गलत बिलिंग करते हैं. इसपर प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को शिकायत मिली है यह बात सही है. ऊर्जा मित्र द्वारा बिलिंग के दौरान गलत डाटा एंट्री होने पर सॉफ्टवेयर से गलत बिल मिलने की शिकायत सामने आती है. इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता के बिल को सुधारा जाता है. अगर किसी भी ऊर्जा मित्र के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पदाधिकारी को मिलती है तो तत्काल उस पर कार्रवाई की जाती है.
(पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-deepika-pandeys-question-to-the-government-the-budget-for-solar-electrification-was-200-crores-why-the-minister-is-telling-20-crores/">बजट
सत्र : दीपिका पांडे का सरकार से सवाल, सोलर विद्युतीकरण का बजट 200 करोड था, मंत्री 20 करोड़ क्यों बता रहे हैं…) स्पीकर ने इस प्रश्न को पुट कर दिया
इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार यह स्वीकार कर रही है तो इसकी संख्या बतायी जाये. जिसके जवाब में मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अभी तक इसका आंकड़ा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि ऊर्जा मित्र सिर्फ मीटर की रीडिंग करते हैं. इस दौरान बीजेपी के विधायकों द्वारा हंगामा होता रहा और स्पीकर ने इस प्रश्न को पुट कर दिया.
इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-the-issue-of-illegal-mining-echoed-in-the-house-proceedings-adjourned-till-1230-pm-after-uproar/">बजट
सत्र: सदन में गूंजा अवैध खनन का मामला, विधानसभा की कमेटी से जांच कराने की मांग, हंगामे के बीच कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित [wpse_comments_template]
Leave a Comment