Search

 
 
 

बजट सत्र : राज सिन्हा ने उठाया पेट्रोल सब्सिडी योजना पर सवाल, कहा – महत्वाकांक्षी योजना हो गयी फेल

 
Ranchi : बजट सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सदन में पेट्रोल सब्सिडी योजना का मामला उठाया. कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना फेल हो गई है. लाभुकों का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में घटा है. इसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि 202122 में 174828 लोगों को योजना का लाभ मिला. जबकि 202223 में 53773 लोगों को लाभ मिला. मंत्री ने कहा कि एक अफवाह की वजह से लाभुकों की संख्या कम हुई है. अफवाह फैला दिया गया कि इस योजना का लाभ लेने वालों का राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. दूसरी तरफ योजना के लिए आवेदन प्रज्ञा केंद्रों में लिया जाता है. इसके कारण भी कम लोग लाभ ले पा रहे हैं. गांवों में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के कारण लोग लाभ से वंचित हैं. सरकार इसमें सुधार कर रही है और अफवाह को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद लाभुकों की संख्या बढ़ेगी. https://www.youtube.com/watch?v=rnIkpxkrlXM

इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/decision-of-supreme-court-appointment-of-cec-ec-will-be-done-on-advice-of-committee-of-pm-leader-of-opposition-and-cji/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, पीएम, विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होगी CEC- EC की नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही