Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने मर्यादा को तार-तार कर दिया. कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले सदन के मुख्यद्वार पर डॉक्टर इरफान अंसारी कैबिनेट के द्वारा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के पास होने पर सरकार को एक डॉक्टर होने के नाते धन्यवाद दे रहे थे. उसके बाद भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने उनके डॉक्टर होने पर ही सवाल खड़े कर दिए, कहा कि इरफान अंसारी एक झोलाछाप डॉक्टर हैं और फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने उनसे अपनी डिग्री दिखाने की भी मांग की और उसके बाद इरफान अंसारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया. इसके जवाब में डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के विधायकों का यही स्तर है. इससे आगे कहा कि रणधीर सिंह पागल हो चुके हैं और मैं ही उनका इलाज करूंगा. https://www.youtube.com/watch?v=gAN6PKH-RbM
इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-challenges-cbis-summons-in-delhi-high-court/">दिल्ली
हाईकोर्ट में CBI के समन को तेजस्वी यादव ने दी चुनौती [wpse_comments_template]
इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-challenges-cbis-summons-in-delhi-high-court/">दिल्ली
हाईकोर्ट में CBI के समन को तेजस्वी यादव ने दी चुनौती [wpse_comments_template]
Leave a Comment