Search

 
 
 

बजट सत्रः 108 एंबुलेंस को लेकर सत्ता पक्ष ने सरकार को ही घेरा, कहा - नियमावली में होना चाहिए संशोधन

 
Ranchi: विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन 108 एंबुलेंस की सेवा को लेकर सत्ता पक्ष ने सरकार को ही घेरा. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि हर जिला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना चाहिए. इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कोडरमा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है. 38 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है. पहले चरण में धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और जमशेदपुर में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. पांच सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल भी खोला जाएगा. एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी. जिस जगह पर मरीज को रेफर किया जाएगा, वहां पहुंचाया जाएगा. इस पर स्टीफन मरांडी ने कहा कि 108 एंबुलेंस की व्यवस्था सुधारी जाए. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इसकी नियमावली में संशोधन होना चाहिए. इरफान अंसारी ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा का जिम्मा नई एजेंसी को दिया गया है. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-along-with-the-opposition-the-ruling-party-also-raised-questions-on-the-rigging-in-land-acquisition-and-mutation/">बजट

सत्रः जमीन अधिग्रहण से लेकर म्यूटेशन में हो रही धांधली पर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष ने भी उठाए सवाल

रोजगार के प्रति सरकार उदार दृष्टि से कर रही है कामः संजय

श्रम मंत्री संजय प्रसाद सिंह यादव ने कहा कि रोजगार के प्रति सरकार उदार दृष्टि से काम कर रही है. रोजगार मेला लगाया जा रहा है. वे नागेंद्र महतो के सवाल का जवाब दे रहे थे. नागेंद्र महतो ने पूछा कि झारखंड में कितने को रोजगार उपलब्ध कराया है. इस पर शेरम मंत्री ने कहा कि हम फिलहाल 18 जिला घूम लिए हैं. कुटीर और मध्यम उद्योगों में रोजगार के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

प्रदीप यादव ने व्यवस्था पर उठाया सवाल

प्रदीप यादव ने स्पीकर से कहा कि अब तक मेरे सवाल का जवाब नहीं मिला है. व्यवस्था दुरुस्त किया जाए. स्पीकर ने कहा कि सभी विभागों के अफसरों को कहा गया है कि समय पर उत्तर उपलब्ध कराएं. प्रदीप यादव ने कहा कि आपके निर्देश के बावजूद समय पर जवाब नहीं मिल रहा है तो उस विभाग के सेक्रेट्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

917.69 करोड़ की पेयजलापूर्ति योजना की चर्चा ही नहीं :  राज सिन्हा

विधायक राज सिन्हा ने धनबाद में पेयजलापूर्ति योजना का मुद्दा उठाया. कहा कि जिस 917.69 करोड़ की पेयजलापूर्ति योजना के बार में जवाब मांगा गया, उसकी चर्चा ही नहीं है. इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि धनबाद में कुल 12 योजनाएं चल रही है. स्टेट प्लान की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं. आप जिस योजना की बात कर रहे हैं. उसका जवाब नगर विकास विभाग देगा. इस पर राज सिन्हा ने कहा कि यही तो मैं कहना चाह रहा हूं. इस पर मंत्री ने कहा कि यही तो मैं समझाना चाह रहा हूं. इसे भी पढ़ें -हिमाचल">https://lagatar.in/rain-wreaks-havoc-in-himachal-many-vehicles-washed-away-in-bhootnath-drain-landslide-on-shimla-rampur-kinnaur-national-traffic-disrupted/">हिमाचल

में बारिश का कहर , भूतनाथ नाले में कई गाड़ियां बही, शिमला-रामपुर-किन्नौर नेशनल पर भूस्खलन, यातायात बाधित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही