सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?)
स्वास्थ्य मंत्री सदन में गलतबयानी कर रहे हैं-सरयू राय
दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सरयू राय अपनी जगह पर खड़े होकर जवाब की मांग करने लगे. इस बीच हंगामे के बीच शून्यकाल चल रहा था. हंगामा शांत होने के बाद फिर सरयू राय ने अपनी जगह पर खड़े होकर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सदन में गलतबयानी कर रहे हैं. उनके खिलाफ अवमानना का मामला दिया है. फिर वह गलत जवाब लेकर आये हैं. इसे भी पढ़ें : फिलहाल">https://lagatar.in/jail-will-be-prem-prakashs-abode-for-the-time-being-sc-adjourns-hearing-on-bail-plea-till-april-26/">फिलहालजेल ही होगा प्रेम प्रकाश का ठिकाना, SC ने जमानत याचिका पर सुनवाई 26 अप्रैल तक टाली
स्पीकर से संरक्षण नहीं मिलने पर सरयू ने किया सदन का बहिष्कार
इसपर स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल तो खत्म हो गया है, अब कैसे इस प्रश्न को लाया जाये. सरयू राय जवाब नहीं मिलने से नाराज दिखे. उन्होनें कहा कि इसका मतलब है कि आसन से भी मुझे संरक्षण नहीं मिल रहा है. उन्होनें यह भी कहा कि लगता है कि स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है. इसके बाद उन्होंने सदन का बहिष्कार कर दिया.दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधयेक 2023 सदन से पास
दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधयेक 2023 सदन से पास हो गया. प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसे सदन के पटल पर रखा था. तर्क वितर्क के बीच बहुमत के आधार पर ये विधेयक पास हुआ है. इसके अलावा, जैन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2023 फिर से सदन में रखा गया. विरोध के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे स्थगित कर दिया था. बीजेपी विधायकों के विरोध के बीच यह विधेयक भी सदन से पास हो गया. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजटसत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है? [wpse_comments_template]

Leave a Comment