Search

बजट सत्र : धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा सदन में गूंजा, विधायक मथुरा महतो ने संज्ञान लेने की मांग की

Ranchi :  धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा सदन में गूंजा. जेएमएम विधायक मथुरा महतो ने स्पीकर से इसपर संज्ञान लेने की मांग की. बता दें कि धनबाद के जियलगोड़ा स्टेडियम डिगवाडीह में 18 मार्च को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था. दिनभर खेल के इवेंट्स के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की थकान मिटाने के लिए रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के जमकर ठुमके लगे थे. मदमस्त लोगों ने खूब नोट भी उड़ाये थे. बालाओं को अपनी ओर खींचने तक की कोशिश की गयी थी. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आये. भाजपा नेताओं की मौजूदगी में इस ‘लीला’  की सर्वत्र चर्चा है. [caption id="attachment_584660" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-10-copy-17.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> सांसद खेल महोत्सव में बार बालाओं की डांस करती तस्वीर[/caption]

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की मौजूदगी में रातभर बार बालाएं नाचती रहीं

धनबाद में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में खेल के बाद कार्यकर्ताओं के मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गयी थी. शाम ढलते ही खेल महोत्सव के नाम पर अश्लीलता का ऐसा दृश्य उत्पन्न हुआ कि विवेकशील लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. खेल इवेंट्स के बाद शाम में चैता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बार बालाओ को लाया गया था. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की मौजूदगी में रातभर बार बालाएं नाचती रहीं और कार्यकर्त्ता इसका खूब लुत्फ उठाते रहे. दिन में  केंद्रीय सस्कृति सह संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जहां खेल महोत्सव में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया वहीं शाम ढलते ही कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए बार बालाओ द्वारा अश्लीलता परोसा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp