Search

 
 
 

बजट सत्र : नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा, आखिर हिंदुओं के पर्व त्यौहार में ही पत्थर क्यों फेंका जाता

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज 19वां दिन है. आज बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा विधायक वेल में आ गये और हजारीबाग की घटना को लेकर जोरदार हंगामा करने लगे. स्पीकर ने भाजपा विधायकों को अपने आसन पर जाने की अपील की. स्पीकर ने कहा कि सदन अंतिम दौर पर है. सदन की कार्यवाही बस दो दिन है, इसलिए सहयोग करें. साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी को सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग घटना को लेकर सदन में कहा कि हिंदुओं के पर्व त्यौहार में ही दंगा फसाद होता है. आखिर हिंदुओं के त्योहार पर ही हमला क्यों होता है. बाबूलाल ने हजारीबाग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हिंदुओं के पर्व त्यौहार में इस तरह का हमला होना, कहीं ना कहीं लगता है कि अपराधियों को प्रश्रय मिलता है. बाबूलाल ने सरकार से अपील की कि हमारे पास तकनीक है. इन तकनीकों का इस्तेमाल कीजिये. ड्रोन कैमरा का उपयोग करें. लाइट की व्यवस्था करें. साथ ही जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाये. जिन संवेदनशील जगहों से जुलूस गुजरता है, वहां कैमरा लगाये जाये, ताकि पता चल सके कि आखिर हिंदुओं के पर्व में कौन पत्थर चलता है. कौन कहां से बोलत फेंकता है. समाज को कौन अशांत करने की कोशिश कर रहा है. उन्हें चिह्निंत कर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए. इस पर संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हजारीबाग की घटना सरकार के संज्ञान में है. जिन कारणों को लेकर यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है, उन कारणों के प्रति सरकार गंभीर है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी. राज्य में सांप्रदायित सौहार्द बनी रही, इसके प्रति सरकार गंभीर है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही