Search

बजट सत्र : सदन में समय का हुआ सदुपयोग, 1195 प्रश्न स्वीकृत- स्पीकर

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को समापन हो गया. समापन भाषण में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि 24 फरवरी से शुरू हुए सत्र में 27 मार्च तक कुल 20 कार्य बैठकें हुईं. यह बजट सत्र कई दृष्टिकोण से यादगार रहा. लंबे अंतराल के बाद हम सब ने मिलकर सदन के समय का जिस तरह सदुपयोग किया, वह ऐतिहासिक है. बजट सत्र में सदन कुछ घंटो के लिए बाधित रहा. शत-प्रतिशत समय राज्य की जन आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से भरा रहा है. यह पक्ष-विपक्ष के सहयोग से संभव हो पाया. इस सत्र में कुल 1195 प्रश्न स्वीकृत हुए, जिनमें से स्वीकृत अल्पसूचित प्रश्नो की संख्या 246 एवं तारांकित प्रश्नो की संख्या 851 है. इनमें से 59 अल्पसूचित तथा 66 तारांकित प्रश्न सदन में उत्तरित हुए. विभागों से 1074 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए. 464 शून्यकाल स्वीकृत हुए. 95 स्वीकृत ध्यानाकर्षण सूचनाओं में से 62 ध्यानाकर्षण सूचनाएं उत्तरित हुईं. 30 लंबित ध्यानाकर्षण सूचनाओं को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति को सौंपा गया. सत्र में कुल 83 निवेदन सदस्यों से प्राप्त हुए, जिसे समिति को भेजा गया.

विनियोग सहित कुल 5 विधेयक पुन:स्थापित

स्पीकर ने बताया कि सदन में विनियोग विधेयक सहित कुल 5 विधेयक पुरःस्थापित हुए, जिन्हें पारित किया गया. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई थी. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया. सभा ने इसे सहमति प्रदान की. बजट भाषण में एक महत्वपूर्ण बात थी कि लगातार स्थापना व्यय कम हो रहे हैं और पूंजीगत व्यय में वृद्धि हो रही है.

झारखंड युवा राज्य है

स्पीकर ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है. राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की जिस प्रकार बहुलता है उस अनुरूप हमने प्रगति नहीं की है. युवा राज्य के युवा नेतृत्वकर्ता के हौसले बुलंद हैं, तो निश्चय ही बेहतर राज्य का निर्माण होगा. इस लम्बे सत्र के सफल संचालन में सचिवालय, विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारी, कर्मी, विधि व्यवस्था के संधारण के जिम्मेदार कर्मी समेत हर किसी योगदान दिया. उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया. उन्होंने अंत में ईद , सरहुल व रामनवमी की शुभकामनाओं के साथ सत्र के समापन की घोषणा की. यह भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/the-aim-of-the-opposition-is-to-come-to-power-by-sabotaging-and-bribing-mps-and-mlas/">बजट

सत्रः जनादेश न भी मिला हो, सांसदों-विधायकों को तोड़-फोड़ व खरीद फरोख्त कर सत्ता में आना ही विपक्ष का उद्देश्यः सीएम
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//