Search

 
 
 

बजट सत्र : फिर हंगामा, शोरगुल…, डॉक्टरों पर किया हमला तो जाएंगे हवालात, बंजर जमीन का पुष्प शृंगार, डरा रहा एच3एन2 वायरस समेत कई अहम खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्रिय अखबार शुभम संदेश.

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन भी सदन हंगामा व शोरगुल की भेंट चढ़ गया. केसरिया रंग के टी-शर्ट पर सामने क्या हुआ 1932 का खतियान क्या हुआ? लिखा था, जबकि उसके पीछे 60- 40 नाय चलतो लिखा हुआ था. इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताते हुए इसे विधानसभा की व्यवस्था पर सवाल उठाया. वहीं हंगामे और भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया. राज्य में किसी भी चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मियों और संस्थानों के खिलाफ किसी तरह की हिंसा और संपत्ति नुकसान करने पर सरकार सख्त कार्रवाई होगी. कार्रवाई के तहत अधिकतम दो वर्ष की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. इसके लिए राज्य सरकार ‘झारखंड चिकित्सा सेवा से संबंद्ध व्यक्तियों, चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति नुकसान निवारण) विधेयक 2023’ विधानसभा से पारित कराएगी. हजारीबाग के दारू प्रखंड के अजय कुमार की कोरोना काल में नौकरी चली गई. वह एक निजी स्कूल में म्यूजिक शिक्षक थे. आपदा को उन्होंने अवसर बनाया. बंजर भूमि पर अपनी मेहनत और नई तकनीक से फूल की खेती शुरू की. आज अजय अच्छी आमदनी कर रहे हैं. अंधेरे को चीरती एलइडी बल्व की रोशनी में जब पहले की बंजर जमीन पर पुष्प शृंगार अर्थात रंग-बिरंगे फूल खिले दिखाई देते हैं, तो अजय का मन बाग-बाग हो जाता है. कोरोना की तरह एच3एन 2 वायरस (इन्फ्लूएंजा) भी धीरे-धीरे दुनिया भर में पांव पसार रहा है. अब यह वायरस विकराल और जानलेवा बनता जा रहा है. इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 78 साल के शख्स की मौत हो गयी है. हालांकि डेथ ऑडिट होने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग पुष्टि करेगा कि यह मौत एच3एन2 से हुई है. इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है. इसके अलावा कई अहम खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्रिय अखबार शुभम संदेश. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-11.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-10.jpeg"

alt="" width="1335" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-11.jpeg"

alt="" width="1330" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-11.jpeg"

alt="" width="1600" height="1227" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-9.jpeg"

alt="" width="1290" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-10.jpeg"

alt="" width="1304" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-12.jpeg"

alt="" width="1600" height="1277" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही