Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बजट, सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना

Patna : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज दूसरे दिन बिहार का बजट पेश किया जायेगा. 2022-23 का बजट जब पेश हुआ था, तब नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा के साथ थी. इस बार के बजट में सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई तरह की घोषणाएं कर सकती है. इसे भी पढ़ें - जम्मू">https://lagatar.in/jk-encounter-continues-between-security-forces-and-terrorists-one-terrorist-killed/">जम्मू

 कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने नौकरियां देने का वादा किया हैं

गौरतलब है कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव में लाखों नौकरियां देने का वादा किया हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनते ही उनकी कलम से सबसे पहले युवाओं के लिए नौकरियां ही निकलेंगी. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी. ऐसे में महागठबंधन सरकार के बजट में इस बार रोजगार को लेकर बड़े एलान होने की संभावना है. बिहार के वित्त मंत्री का कहना है कि राज्य की अर्थव्यवस्था भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य ने विकास दर के मामले में वित्त वर्ष 2021-22 में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 8.68 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है.

2022-23 में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये का बजट पेश किया गया था 

बिहार के बजट की बात करें तो तो वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 2 लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये का था. वहीं 2022-23 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये कर दिया गया था. जिसमें शिक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा राशि 39,191 करोड़ रुपये दिए थे.यह कुल बजट का 16.5 फीसदी हिस्सा था. कृषि क्षेत्र में बिहार सरकार ने 2022-23 में 29 हजार 749 करोड़ रुपये दिए थे. इस बार के बजट में देखना होगा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और कृषि के लिए कितनी राशि देती है. इसे भी पढ़ें - G-20">https://lagatar.in/g-20-summit-no-fly-zone-declared-within-500-meters-radius-of-hotel-radisson-blu-and-chanakya-bnr/">G-20

Summit : होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में NO FLY ZONE घोषित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही