Search

 
 
 

बुढ़मू : DIG अनूप बिरथरे ने हाई लेवल मीटिंग की, उग्रवादियों के सफाये को लेकर चर्चा

 
  • उग्रवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर किया विचार विमर्श
  • पुलिस प्रशासन ने उग्रवादी संगठनों के सफाया को लेकर कमर कसी 
Budmu :   बुढ़मू में उग्रवादियों के बढ़ते उत्पात को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे ने प्रखंड कार्यालय में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने खलारी, बुढ़मू चान्हो, ठाकुरगांव, पिठोरिया, मैकलूस्किगंज सहित रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही उग्रवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विचार विमर्श किया. साथ ही क्षेत्र में उग्रवादियों के सफाये को लेकर भी चर्चा की. मीटिंग के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि बुढ़मू के छापर में बालू वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हो रही आगजनी की घटनाओं, फायरिंग, रंगदारी व लेवी वसूली सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले विभिन्न उग्रवादी संगठन का सफाया करने को लेकर चर्चा की गयी. पुलिस प्रशासन ने टीएसपीसी, जेजेएमपी, पीएलएफाई, पांडेय गिरोह, अमन साव गिरोह सहित अन्य संगठनों का सफाया करने के लिए कमर कस ली है. किसी भी नक्सली संगठन को बक्सा नहीं जायेगा. https://lagatar.in/budhmu-dig-anup-birathre-held-a-high-level-meeting-discussion-on-elimination-of-militants/untitled-22-12/"

rel="attachment wp-att-931423">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-22-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बुढ़मू को उग्रवाद मुक्त करने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा

डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि नक्सली व अपराधी संगठन को मदद पहुंचने वालों और सहयोग करने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है. कहा कि इनके चल व अंचल संपत्तियों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है, ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके. कहा कि बुढ़मू को उग्रवाद मुक्त करने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा. जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जायेगी. डीआईजी ने कहा कि छापर में आवश्यकता पड़ने पर एक पिकेट की स्थापना की जायेगी. ग्रामीण भय मुक्त वातावरण में काम कर सके, इसके लिए पुलिस की ओर से विशेष रणनीति बनायी गयी है. कहा कि लोग डरे नहीं, निर्भीक होकर अपने क्षेत्रो में काम करें. पुलिस बहुत जल्द उग्रवादियों का सफाया करेगी. बैठक के पूर्व डीआईजी अनूप बिर्थरे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बैठक में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित दर्जनों वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही