Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनपुर मेला में 2 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र

Chhapra: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में हर बार जानवरों की कीमत की चर्चा जरुर होती है. इस बार भैंस की चर्चा है. बनारस से आये इस भैंसा की कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपए है. मुर्रा नस्ल का यह भैसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जो भी मेला में आता है वह इस भैंस को देखने जरुर आता है. इस भैंस की खबर जब छोटे सरकार यानी अनंत सिंह को लगी तो वे भी इसे देखने पहुंचे. अनंत सिंह ने इस भैंसे को देखा और उसके मालिक से भी बातचीत की. भैंसे के मालिक ने अनंत सिंह को इसकी खासियत भी बतायी. अनंत सिंह ने भैंस के खानपान, देखरेख से जुड़ी विभिन्न जानकारी ली. साथ ही मालिक को कहा कि वो इस भैंसे को खरीद लेते लेकिन वो भैंसा नहीं रखते हैं. वहीं अनंत सिंह भैंसा को देखने के बाद मेले का आनंद लेने लगे.

भैंसा खाता है संतरा, गेहूं व मसूर के दाने

भैंसा के मालिक ने बताया  कि वो भैंस को बनारस से लेकर यहां आए हैं. उनका भैंसा अनोखा है और संतरा, गेहूं, मसूर के दाने खाता है. यह भैंसा रोजना बीयर भी पीता है लेकिन बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. जिसके कारण भैंसे को यहां शराब नहीं मिल पा रहा है. बीयर के अभाव में अब भैंसा डाउन हो रहा है. उसकी चमक फीकी पड़ रही है। बता दें कि इससे जिस भैंसे का गर्भधारण करवाया जाता है, उसका बच्चा उच्च नस्ल का होता है. यही कारण है कि भैंसे की कीमत भी अधिक है. भैंस मालिक ने बताया कि इस भैंसे के साथ वो दो और भैंसा लेकर सोनपुर मेला पहुंचे हैं जो क्रमशः 24 और 20 लीटर दूध देती हैं. इन भैंसों की कीमत पांच लाख और तीन लाख रुपए है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-transport-minister-gehlots-resignation-kejriwals-criticism-over-sheeshmahal-corruption-cleaning-of-yamuna/">दिल्ली

: परिवहन मंत्री गहलोत का इस्तीफा, शीशमहल, भ्रष्टाचार, यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल को घेरा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही