Search

 
 
 

बिल्डर कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय हत्याकांड: डब्लू कुजूर के बाद राहुल को भी बेल देने से कोर्ट का इंकार

 
Ranchi : रांची के बड़े बिल्डर और जमीन कारोबारी कमल भूषण और उसके अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या के दूसरे आरोपी डब्लू कुजूर के बाद उसके बेटे राहुल कुजूर को भी बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इंकार कर दिया है. उसकी जमानत याचिका पर शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त एमसी झा की कोर्ट में सुनवाई हुई. बता दें कि रांची के बड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण की 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं उनके अकाउंटेंट संजय की हत्या 5 जुलाई 2023 को की गई थी. दोनों ही हत्याकांड में डब्लू कुजूर आरोपी है. शुक्रवार को कोर्ट राहुल के पिता डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें - महत्वपूर्ण">https://lagatar.in/important-order-wife-had-accused-husband-of-rape-civil-court-acquitted-her/">महत्वपूर्ण

आदेश: पत्नी ने पति पर लगाया था रेप का आरोप,सिविल कोर्ट ने किया आरोपमुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही