Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिल्डर वीकेएस का कारनामाः अपार्टमेंट के बगल में खोदा 35 फीट का गड्ढा, कार गिरी, दहशत में लोग

Ranchi: वीकेएस रियल स्टेट के कारनामे से सैकड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में आ गई है. दरअसल, बिल्डर की लापरवाही से 13 मंजिला हाई राइज बिल्डिंग रतन हाइट्स खतरे में आ गया है. मामला मोरहाबादी-बोड्या रोड के रतन हाइट्स की है. यहां अपार्टमेंट की जमीन से सटा कर बिल्डर वीकेएस रियालिटी ने 35 फीट का गड्ढा खोद दिया है. जिस वजह से सोमवार की शाम 5 बजे रतन हाइट्स के एंट्रेंस की दीवार अचानक ढह गई, और वहां खड़ी एक कार 35 फीट गड्ढे में जा गिरी. कार के पास रखा जनरेटर आधा गड्ढे की तरफ झुक चुका है, जो किसी भी समय गड्ढे में गिर सकता है. इसे लेकर रतन हाइट्स में रहने वाले लोगों ने बरियातू थाना में लिखित शिकायत की है. कार गड्ढे में गिरने के बाद से बिल्डिंग में रहने वाले 400 से अधिक लोग दहशत में हैं. लगभग 500 केवी का जेनरेटर भी आधा लटका हुआ है, जो किसी भी समय गिर सकता है‌. देखें तस्वीरें-  [caption id="attachment_535450" align="aligncenter" width="768"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/11-5.jpg"

alt="" width="768" height="1024" /> खोदा गया गड्ढा[/caption] [caption id="attachment_535448" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/13-2.jpg"

alt="" width="1024" height="576" /> रेसीडेंसियल अपार्टमेंट रतन हाईट्स[/caption] [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही