Search

 
 
 

दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढही, मलबे में कई लोग दबे, 12 घायलों को निकाला गया, दो की मौत

 
New Delhi : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को नवनिर्मित चार मंजिला इमारत ढह गयी. हादसा बुराड़ी के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास स्थित कौशिक एन्क्लेव में हुआ है. खबर आयी कि इसके मलबे में लगभग 20 लोग फंस गये. तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार अब तक 2 बच्चों समेत 12 घायल लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है दिल्ली पुलिस के अनुसार उन्हें लगभग शाम सात बजे सूचना मिली कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास 200 वर्ग गज में फैली एक इमारत ढह गयी है. पुलिस, अग्निशमन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं.

सीएम आतिशी ने दुख जताया

इस हादसे को लेकर सीएम आतिशी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया  पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किये जाये. लिखा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जायेगी.

सासंद मनोज तिवारी ने लापरवाही का आरोप लगाया

भाजपा सांसद मनोज तिवारी इमारत ढहने की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि यह लापरवाही है. एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गयी. दिख रहा है कि यहां कोई सुविधा नहीं है. कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही