Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भवन कंप्लीट, जांच बंद

Advertisement
Advertisement

बजट सत्र के बाद होगा नई दिल्ली स्थित नया झारखंड भवन का उद्घाटन

Amit Singh Ranchi: नये झारखंड भवन का उद्घाटन बजट सत्र के बाद होगा. दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में 70 डिसमिल जमीन पर सात फ्लोर का नया झारखंड भवन बन कर तैयार हो गया है. भवन निर्माण विभाग ने नये झारखंड भवन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. उद्घाटन की तिथि की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन से हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी. 18 फरवरी को सीएम ने दिल्ली दौरे के क्रम में पिछले दिनों न्यू झारखंड भवन का निरीक्षण करने के बाद अफसरों से उद्घाटन को लेकर विचार-विमर्श किया था. जिसके बाद से ही भवन के उद्घाटन को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. भवन में चल रहे कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

सीएम ने दिया था आदेश, मगर नहीं हुई कार्रवाई

नये झारखंड भवन के उद्घाटन की तिथि पहले 15 नवंबर 2023 निर्धारित की गई थी. मगर कुछ कार्यों को देखते हुए उद्घाटन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने 15 मई 2023 को नया झारखंड भवन का निरीक्षण किया था. हेमंत सोरेन को निर्माण सहित अन्य कार्य की प्रगति से असंतुष्ट थे. उन्होंने भवन के डीपीआर में खामी पाई थी. एसी सिस्टम को दुरुस्त करने, गुणवक्ता, सुरक्षा एवं अतिथियों की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने का निर्देश अफसरों को दिया था. साथ ही तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा और भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार आदि से डीपीआर जांच और जिम्मेवार इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. जिसके बाद विभाग में जांच की कार्रवाई भी शुरू हुई. मगर अचानक कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गयी. भवन निर्माण विभाग में नये झारखंड भवन को लेकर किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई नहीं चल रही है.

नहीं चल रही है कोई कार्रवाई

इस संबंध मे पूछे जाने पर भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने बताया कि नया झारखंड भवन बन कर तैयार हो गया है. उद्घाटन की जानकारी विभाग से मिलेगी. अभी विभाग में नये झारखंड भवन को लेकर कोई जांच नहीं चल रही है.

दो वर्ष में बनना था भवन, लग गए पांच साल

भवन निर्माण विभाग के अनुसार नया झारखंड भवन की लागत 84 करोड़ रुपए है. 70 करोड़ रुपए में इसका टेंडर हुआ था. 65 करोड़ रुपए में वर्ष 2017-18 में काम लेने वाली एजेंसी के साथ एग्रीमेंट हुआ था. वर्तमान में इसकी लागत 108 करोड़ तक पहुंचने की बात कही जा रही है. एग्रीमेंट के अनुसार दो वर्ष के अंदर भवन का निर्माण होना था, मगर अभी भी साज सज्जा के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 16वीआईपी सूइट सहित 45 गेस्ट रूम

नया झारखंड भवन प्रथम श्रेणी के गेस्ट हाउस की तरह सुसज्जित है. इसमें दो बेसमेंट और आठ फ्लोर हैं. बेसमेंट में करीब 102 कार पार्किंग की व्यवस्था है. ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन, लॉबी, 120 लोगों की क्षमता का डाइनिंग हॉल और जिम है. पहले तल्ले पर मुख्यमंत्री और स्थानीय आयुक्त के कार्यालय कक्ष के साथ 90 सीटों का कांफ्रेंस हॉल है. दूसरे, तीसरे और चौथे तल्ले पर 45 गेस्ट रूम है. पांचवें व छत वाले त्तले पर 8-8 यानी कुल 16 वीआइपी सूइट हैं. सातवें तल्ले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सूइट हैं. इसके अलावा दो वीआईपी सूइट रूम है. भवन पूरी तरह से वातानुकूलित है. अपर बेसमेंट से लोअर बेसमेंट में कार ले जाने के लिए कार लिफ्ट लगायी गयी है. बेहतरीन लोकेशन : नया झारखंड भवन भारत सरकार के सभी मुख्य कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट आदि की दूरी चार से पांच किमी तक है. कनॉट प्लेस मात्र 800 मीटर की दूरी पर है. वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दो किमी और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल तीन की दूरी 18 किमी है.

जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने लिखा था पत्र

नये झारखंड भवन में अनियमितता एवं निविदा आवंटन में पक्षपात के आरोप के मद्देनजर झारखंड सरकार के तत्कालीन अवर सचिव चंद्र कुमार ने जांच का आदेश दिया था. इस संबंध में मुख्य अभियंता भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा था. बताया था कि दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्त सत्य प्रकाश ने शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को लाभ पहुंचाया गया है. अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री झारखंड को रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली के माध्यम से झारखंड भवन निर्माण में अनियमितता का पत्र भेजा था. जिसमें उन्होंने बताया था कि भवन निर्माण में नौ कंपनियों ने ऑनलाइन भाग लिया. अंतिम चार में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, जिसपर झारखंड में निगरानी जांच चल रही है, उसका चयन नियमों को दरकिनार कर किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही