Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता में TMC कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन, टीएमसी ने भाजपा की गुंडागर्दी करार दिया

  • पुलिस की अनुमति से जीत का जश्न मनाने मांस की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोज़र लाया गया.
  • मोदी और अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर बेकाबू होने का लाइसेंस दे दिया
  • व्यापारियों ने टीएमसी दावों का विरोध करते हुए कहा कि जो ढांचा तोड़ा गया, वह अवैध निर्माण था.

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने और भाजपा की बंपर जीत के बाद मंगलवार रात मध्य कोलकाता में हंगामा मच गया.

 

खबर है कि बुलडोजरों के साथ आये लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर न्यू मार्केट इलाके में TMC के एक कार्यालय को ध्वस्त कर दिया. मीट की कई दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. बुलडोजर एक्शन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया गया,  

 

 


इससे इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया.  उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी. इस घटना को लेकर  सांसद महुआ मोइत्रा सहित  टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर पर भाजपा पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया. 

 

 
यह  मार्केट  कोलकाता के सबसे व्यस्त कारोबारी केंद्रों में शामिल है. घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया.  न्यू मार्केट इलाके सहित आस-पास पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.  

 

 

 
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर पर तंज कसा. लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट. बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं.  

 


टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ सरकारी निगरानी में की गयी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मध्य कोलकाता में न्यू मार्केट के पास पुलिस की अनुमति से जीत का जश्न मनाने मांस की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोज़र लाया गया. लिखा कि CAPF के जवान आस-पास खड़े थे. यही है भाजपा. दुनिया इन तस्वीरों को देखे.

 

 
टीएमसी ने आज बुधवार को भाजपा पर मध्य कोलकाता में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा  समर्थकों ने न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. दावा किया कि भाजपा समर्थकों की भीड़ ने भारी उत्पात मचाया.

 


पार्टी ने इस घटना को खुली गुंडागर्दी और अराजकता करार दिया. लिखा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर बेकाबू होने का लाइसेंस दे दिया है कि जो भी उनके रास्ते में आये उसे कुचल दो.  केंद्रीय बलों को निर्देश दिया गया है, पीछे हट जाओ और यह सब होने दो. 
  

 

अहम बात यह है कि स्थानीय निवासियों और कुछ व्यापारियों ने टीएमसी दावों का विरोध करते हुए कहा कि जो ढांचा तोड़ा गया, वह अवैध निर्माण था.

 

बताया कि यह जगह पूर्व में एक दुकानदार से जबरन छीन इसे एक यूनियन कार्यालय में बदल दिया गया था. यह ढांचा कॉम्प्लेक्स के अंदर मांस और मछली बाज़ार के ठीक बगल में था. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही