Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी का बुलडोजर से तोड़ा घर , इनाम घोषित

Noida : नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है. फिलहाल उसकी तलाश में उत्तराखंड में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके पकड़ने की कोशिशें तेज हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ नोएडा सोसाइटी के अंदर उसके अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कार्रवाई की गई है. नोएडा प्रशासन की तरफ से अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर सोमवार सुबह उसे तोड़ दिया गया है. इसके साथ ही, उसके धर-पकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें बना दी गई है. सांसद महेश शर्मा ने इस पूरी घटना पर कहा कि जल्द की उसे पकड़ लिया जाएगा.

पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की

आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया. पुलिस ने बताया कि 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार है, जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है. पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि त्यागी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93-बी स्थित त्यागी के फ्लैट के सामने किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया.
इसे भी पढ़ें- वेंकैया">https://lagatar.in/venkaiah-naidus-farewell-modi-said-you-always-worked-for-the-youth-guided/">वेंकैया

नायडू की विदाई, बोले मोदी- आपने हमेशा युवाओं के लिए काम किया, मार्गदर्शन किया

संपत्ति भी कुर्क की जाएगी

इस मामले में नोएडा के पुलिस कमिशनर आलोक सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने के साथ ही आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. इसके अलावा नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद थाना फेस टू के प्रभारी सुजीत उपाध्याय सस्पेंड कर दिए गए हैं. उनकी जगह परम हंस तिवारी को नियुक्ति मिली है.

बीजेपी का नेता है श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी को बीजेपी का नेता बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी ने इस खबर को खारिज करते हुए उसे अपनी पार्टी का होने से इनकार कर दिया है. वहीं अब उनके बीजेपी नेता होने से इंकार किए जाने पर प्रियंका गांधी ने बाजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, `क्या इतने सालों से BJP सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के BJP नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है. इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है. एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा?

क्या है पूरा मामला

ये मामला दो दिन एक वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ. इस वीडियो में श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में एक महिला के साथ गालीगलौज करते नजर आ रहे थे. यह वीडियो काफी रफ्तार से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यह मामला कल रात एक बार फिर उस वक्त बढ़ गया जब वीडियो वायरल होने के बाद से ही फरार चल रहे त्यागी के गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे. इस हंगामें के बाद मौके पर पुलिस और डीएम के साथ सांसद महेश शर्मा पहुंच गए. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हंगामा करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इस तरह की दबंगई से सोसाइटी में कहने वाले लोग और सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा काफी नाराज थे. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की औक उनके कड़ रुख तो देखते हुए आज श्रीकांत अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया.
इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/such-a-famous-murder-case-of-jharkhand-whose-cbi-solved-the-mystery/">झारखंड

के ऐसे बहुचर्चित हत्याकांड जिसकी सीबीआई ने सुलझाई गुत्थी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही