Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सपनों पर मंडराता बुलडोजर

Satya Sharan Mishra
  •  वास्तु विहार, हेरिटेज सिटी और सिलिकॉन वैली समेत राजधानी की 47 हाउसिंग सोसाइटीज अवैध
  • कभी भी चल सकता है अवैध सोसाइटीज के मकानों पर आरआरडीए का बुलडोजर
  • मानसरोवर सिटी, क्रिस्टल पार्क, एडोन सिटी, सफायर सिटी और ऑक्सीजन सिटी भी अवैध
  • नंदन गार्डन, आर्यन सन सिटी, बालाजी ग्रीन्स, द वृंदावन, किंग्स पैराडाइज का भी नक्शा पास नहीं
  • दबंगों और सफेदपोशों ने अवैध रूप से बसा दीं हाउसिंग सोसाइटीज
  • नियमानुसार हुई कार्रवाई तो ध्वस्त जायेंगी रांची की 50 से ज्यादा हाउसिंग सोसाइटीज
  • एक झटके में बिखर जाएगा हजारों लोगों का आशियाना और डूब जाएगी बरसों की कमाई
  • आरआरडी क्षेत्र में अवैध नक्शे पर बने हैं 24 हाउसिंग सोसाइटी
  • मास्टर प्लान एरिया से बाहर जिला परिषद की स्वीकृति से अवैध नक्शे पर बनी हैं 23 हाउसिंग सोसाइटी
Ranchi :  राजधानी के 47 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है. ये सभी हाउसिंग सोसाइटीज अवैध हैं. इन्हें रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) ने अवैध सोसाइटीज के रूप में चिह्नित किया है. इन सोसाइटीज का मानचित्र आरआरडीए से पास नहीं कराया गया है. बिना नक्शा पास कराये ही इन्हें डेवलप कर दिया है. इनमें से ज्यादातर सोसाइटीज के कई मकानों और प्लॉटों का सौदा भी कर दिया गया है. लोगों ने अपनी जिंदगीभर की कमाई इन सोसाइटीज में लगा दी है. बिल्डर और डेवलपर लोगों से करोड़ों, अरबों रुपये वसूल भी चुके हैं. कुछ प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं तो कुछ निर्माणाधीन हैं. इन कॉलोनियों को सरकार से अप्रूव्ड बताकर प्लॉटों और मकानों का सौदा नामी बिल्डर्स और डेवलपर्स ने कर दिया है. जब आरआरडीए ने सर्वे किया तो 47 हाउसिंग सोसाइटीज अवैध निकलीं. अब आरआरडीए ने इन सोसाइटीज के डेवलपर्स और बिल्डर्स को नोटिस जारी किया है. विभाग इन पर नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. ऐसे में इन हाउसिंग कॉलोनियों पर कभी भी सरकार का बुलडोजर चल सकता है. ठीक उसी तरह जिस तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. मुमकिन है कि जल्द ही रांची की अवैध सोसाइटीज में अपने सपनों का आशियाना बुक कराने वालों या खरीदने वालों के सपनों पर बुलडोजर चल सकता है.

2019 से 2021 के बीच सौंपी गयी जांच रिपोर्ट

रांची में वास्तु विहार, हेरिटेज सिटी, सिलिकॉन वैली, मानसरोवर सिटी, क्रिस्टल पार्क, सफायर सिटी, ऑक्सीजन सिटी, नंदन गार्डन, आर्यन सन सिटी, बालाजी ग्रीन्स, द वृंदावन और किंग्स पैराडाइज समेत रांची के कई बड़ी हाउसिंग सोसाइटीज अवैध रूप से डेवलप की गयी हैं. इन सब पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है. आरआरडीए ने फरवरी 2019 से जुलाई 2021 के बीच इन सबकी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है.

किसी ने काला धन तो किसी ने लगाई मेहनत की कमाई

अवैध कॉलोनियों में 25 लाख से 5 करोड़ रुपये तक के फ्लैट, डुप्लेक्स और बंग्लो लोगों ने खरीदे हैं. कुछ लोगों ने इसमें काला धन लगाया है तो कुछ ने मेहनत की कमाई से आशियाना खरीदा है. कुछ ने पैसा देकर बुकिंग कराई है. उन्हें जल्द ही सपनों का आशियाना मिलने की आस है. इनमें सरकारी और गैरसरकारी कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी से लेकर कई आईएएस और आईपीएस अफसर तक शामिल हैं.

आरआरडीए क्षेत्र में 24 बिल्डर्स और डेवलपर्स के अवैध प्रोजेक्ट

सिर्फ आरआरडीए के क्षेत्र में रांची मास्टर प्लान एरिया के अंदर 24 बिल्डरों ने अवैध रूप से हाउसिंग सोसाइटी डेवलप की है. वहीं रांची मास्टर प्लान एरिया के बाहर (जिला परिषद की स्वीकृति से) बिल्डरों ने अवैध रूप से हाउसिंग सोसाइटी बसायी हैं. अवैध नक्शे पर सबसे ज्यादा हाउसिंग सोसाइटी रिंग रोड के किनारे बसाई गयी हैं. बुकड़, चंदवे, चुट्टू, गेतलातू, नेवरी, रुक्का, नगड़ी, सिमलिया, दलादली, बरवे, खटंगा, मेराल, सांगा, सोसो और सुतियांबे में यह अवैध हाउसिंग सोसाइटीज डेवलप की गयी हैं. इनमें से कई प्रोजेक्टों पर अभी काम भी चल रहा है.

भाजपा सांसद मनोज तिवारी करते हैं वास्तु विहार का प्रचार

जिस वास्तु विहार डेवलपर्स ने अवैध हाउसिंग सोसाइटी तैयार की है, उसका प्रचार भोजपुर फिल्मों के अभिनेता, गायक और दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी करते हैं. मनोज तिवारी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बताए जाते हैं. वह दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

मास्टर प्लान एरिया में अवैध नक्शे पर बनी हाउसिंग सोसाइटीज

हाउसिंग सोसाइटी/डेवलपर एरिया जांच रिपोर्ट सौंपने की तारीख
वास्तु विहार बुकड़ू 26.07.2021
राजघराना सिटी बुकड़ू 16.12.2019
सिद्धार्थ ग्रीन्स चंदवे 11.08.2020
आरएस गार्डन चुट्टू 11.08.2020
राजघराना जोहार सिटी चुट्टू 04.12.2020
मानसरोवर सिटी दलादली 06.08.2020
काल्पी विश्व सोसाइटी दलादली 19.02.2020
क्रिस्टल पार्क गुटुवा 24.07.2021
विकास सिंह हुटाप 26.07.2021
एसोसिएट वैली हुटाप 26.07.2021
स्वर्णरेखा ऑफिसर्श कॉलोनी हुटाप 26.07.2021
बीएन दत्ता मेसरा 26.07.2021
रिवर गार्डन व्यू नगड़ी 01.12.2020
साईं ग्रीन सिटी नेवरी 11.08.2020
स्मार्ट आईकॉनिक सिटी ओएना 07.10.2020
आर्यन पिंक सिटी ओएना 06.04.2021
रौशन सिंह सेम्बा 24.07.2021
रोहित इंफ्रा प्रा. लि. सिमलिया 25.11.2020
सोसाइटी ऑफ द क्षत्रिय ब्रदर्स सिमलिया 12.11.2020
बंजारा हिल्स सुकुरहुट्टू 14.07.2020
संजय राय गेतलातू 24.08.2021
हेरिटेज सिटी गेतलातू 04.08.2021

मास्टर प्लान एरिया से बाहर बनी अवैध सोसाइटी

हाउसिंग सोसाइटी/डेवलपर एरिया जांच रिपोर्ट सौंपने की तारीख
किंग्स पैराडाइज बालू 16.02.2019
एसोसिएट सिटी फेज-2  बाढ़ू 16.12.2019
केके साईं स्मार्ट सिटी  बाढ़ू 07.10.2020
रॉक गार्डन  बरवे 20.01.2020
सफायर सिटी  बरवे 20.01.2020
एडोन सिटी  बरवे 20.01.2020
नेचर ग्रीन सोसाइटी  हुजीर 28.09.2020
सिलिकॉन वैली जमुआरी   26.07.2021
भाष्कर नियला कमता 15.12.2020
रमया विहार खटंगा  20.01.2020
नंदन गार्डन खटंगा  20.01.2020
पृथ्वी वैदिक विलेज  कुम्हरिया 16.12.2019
बालाजी अम्रृत मेराल  19.02.2020
करनीपुरम स्मार्ट सिटी  मेराल 19.02.2020
ऑक्सीजन सिटी रुक्का 26.07.2021
द वृंदावन  सांगा  14.07.2020
बालाजी ग्रीन्स सांगा 14.07.2020
समृद्धि बैद्यनाथ विहार  सतकांदू  20.01.2020
चित्रांश सिटी सतकांदू  16.12.2019
वन वृंदावन  सोसो  16.12.2019
साईं सनसिटी फेज-2  सोसो 16.12.2019
मधुनील गार्डन  सुतियांबे  28.09.2020
आर्या स्प्रेक्स सिटी  उलातू 16.12.2019
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही