Search

 
 
 

हाईकोर्ट के आदेश पर रातू में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

आज रातू थाना क्षेत्र के केशव नगर में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चला. रामाधिर तिवारी के घर के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया. यह कार्रवाई सीओ रवि कुमार के निर्देश पर, मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक सरफराज अहमद की मौजूदगी में की गई.
 

Ranchi : आज रातू थाना क्षेत्र के केशव नगर में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चला. रामाधिर तिवारी के घर के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया. यह कार्रवाई सीओ रवि कुमार के निर्देश पर, मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक सरफराज अहमद की मौजूदगी में की गई.

Uploaded Image

दरअसल, केशव नगर निवासी सुदर्शन पांडेय ने अवैध अतिक्रमण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL 205/2021 दाखिल की थी. उसी मामले में पहले भी 12 अगस्त 2023 को तत्कालीन सीओ प्रदीप कुमार के निर्देश पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन कुछ हिस्सा उस समय छूट गया था. मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ बचा हुआ हिस्सा भी ढहा दिया गया.

 

कार्रवाई के दौरान माहौल गर्म हो गया. आरोपी पक्ष ने मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की. इतना ही नहीं, आक्रोशित लोगों ने काठीटांड़–पिर्रा रोड जाम कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही