Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर बनी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Ranchi : रांची के सुकुरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर अवैध तरीके से चल रही 5 दुकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. कांके सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया. जुडको का कहना है कि इन दुकानों के मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दिये गये थे, लेकिन वे लोग गलत डीड दिखाकर प्रशासन को गुमराह कर रहे थे. रजिस्ट्री ऑफिस से डीड का सत्यापन कराया गया, जिसमें उन लोगों का डीड फर्जी पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने सभी दुकानों को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया. [caption id="attachment_642253" align="aligncenter" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/buldozar1_602.jpg"

alt="" width="1156" height="867" /> इन दुकानों को तोड़ा गया[/caption]

अतिक्रमण के कारण फेज वन का काम भी देर से हो पाया था शुरू 

2 अगस्त 2022 से ट्रांसपोर्ट नगर का काम शुरू हुआ है. केएमवी कंपनी निर्माण कार्य कर रही है. दो साल में इसे कंप्लीट करने का लक्ष्य है. अभी फेज वन के तहत काम चल रहा है. फेज टू के लिए टेंडर हो चुका है. जल्द ही फेज टू का काम शुरू होगा. ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सुकरहुटू में आईटीबीपी परिसर के सामने 40.68 एकड़ जमीन आवंटित है. प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण रहने के कारण फेज वन का भी काम शुरू होने में देर हुआ था. ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में 113.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यहां 424 वाहनों के ठहराव की व्यवस्था होगी. इसमें 93 बड़े, 190 मीडियम और 141 छोटे वाहन शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/buldozar3_842.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> इसे भी पढ़ें – जिसे">https://lagatar.in/hemant-is-taking-credit-for-what-was-called-the-sin-of-our-government-raghuvar/">जिसे

हमारी सरकार का पाप कहते थे, आज उसी का श्रेय ले रहे हेमंत : रघुवर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही