Search

मुंबई में समुद्र किनारे पर बने 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध स्टूडियो पर बुलडोजर चला

Mumbai : मुंबई से एक बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि शहर के मढ इलाके में समुद्र किनारे पर बने 1 हजार करोड़ के अवैध स्टूडियो पर बीएमसी ने आज शुक्रवार सुबह बुलडोजर चलाया. अवैध स्टूडियो के निर्माण की शिकायत भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी. सोमैया ने आरोप लगाया था कि यह स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था.

यहां रामसेतू और आदिपुरुष की शूटिंग हुई थी

जानकारी के अनुसार इस हाईटेक स्टूडियो का निर्माण दो साल पहले 2021 में हुआ था. कहा गया है कि इसके बनाने में 1 हजार करोड़ रुपए की लागत आयी. स्टूडियो लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है. जानकारी सामने आयी है कि यहां रामसेतू और आदिपुरुष` जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई थी. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/video-conferencing-with-union-health-minister-mansukh-mandaviya-mock-drill-in-state-on-april-10-11/">केंद्रीय

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, 10-11 अप्रैल को राज्य में मॉक ड्रिल

.आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था स्टूडियो : सोमैया

आज सुबह ग्यारह बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया. इस क्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह फिल्म स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था. इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए हमें दो साल से संघर्ष कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :अनिल">https://lagatar.in/former-cm-of-andhra-pradesh-kiran-kumar-reddy-joins-bjp-following-anil-antonys-footsteps/">अनिल

एंटनी के कदमताल पर आंध प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी, भाजपा में हो गये शामिल

 49 अवैध स्टूडियो और 22 अवैध बंगलों को गिराने की मांग

मामले की तह में जायें तो किरीट सोमैया ने मढ़ के मलाड में 49 अवैध स्टूडियो और 22 अवैध बंगलों को गिराने की मांग नगर निगम से की थी. हालांकि किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई. सोमैया ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मंत्रियों और अफसरों ने इस मामले को दबाया. कहा कि स्टूडियो बनाते समय नगर पालिका से भी इजाजत नहीं ली गयी थी. स्टूडियो के आसपास भी अवैध तरीके से निर्माण कर लिये गये. किरीट सोमैया ने कहा यह स्टूडियो ठाकरे सरकार के स्टूडियो माफिया का एक हिस्सा है. 2021 में 5 लाख वर्ग फुट में फैले इस स्टूडियो के साथ अन्य दर्जनों स्टूडियो का निर्माण किया गया. कहा कि स्टूडियो माफिया के खिलाफ हम दो साल से कानूनी जंग लड़ रहे हैं. आखिरकार कोर्ट के आदेश से आज यह स्टूडियो तोड़ दिया गया. किरीट सोमैया ने स्टू़डियो ढहाये जाने से पहले गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने आज मढ़ में 1000 करोड़ के अनाधिकृत स्टूडियो को तोड़ने का आदेश दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp