Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो में चली ताबड़तोड़ गोली, एक घायल, गुस्साए लोगों ने रोड जाम किया

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला के निकट शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया. रात  लगभग 8 बजे दो मोटरसाइकिल पर असामाजिक तत्व पहुंचे और ताबड़तोड़ सात- आठ राउंड फायरिंग की, जिसमें जारंगडीह अपर बंगला निवासी 46 वर्षीय शांतिपद गोराई घायल हो गया. घायल शांतिपद गोराई को कमर के नीचे गोली लगी है. स्थानीय लोग तुरंत उसे बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने फुसरो- कथारा मुख्य सड़क को जारंगडीह के पास जाम कर दिया. घटना की सूचना पाते ही बोकारो थर्मल पुलिस पहुंची, जहां दो गोली बरामद की गई है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी थी. मौके पर बोकारो थर्मल के अलावा बेरमो थाना प्रभारी, कथारा ओपी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची. इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/ed-officials-claim-lalu-family-made-property-worth-600-crores-through-crime/">ईडी

के अधिकारियों का दावा : लालू परिवार ने अपराध से बनाई 600 करोड़ की संपत्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही