शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की नाकामियों की चर्चा
प्रवीण राय की हत्या के बाद शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की नाकामियों की खूब चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि आखिर क्या वजह है कि पुलिस की इतनी भारी-भरकम व्यवस्था होने के बावजूद अपराधी सबके बीच घटनाओं को आराम से अंजाम दे रहे हैं. पहले भी अपराध होते थे, लेकिन आम लोग अछूते रहते थे. अब तो खास के साथ-साथ आम लोग भी भय के साये में जी रहे हैं.वर्ष 2021 से जून 2023 तक हत्या की 9 घटनाएं
इन दिनों धनबाद जिले में बाइक सवार अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. वर्ष 2021-22 में हत्या की 5 घटनाएं हुई थीं, जबकि इस साल 14 जून तक 4 हत्याएं हो चुकी हैं. वर्ष 2021 में 13 फरवरी को शहजादे खान, 12 मई को लाला खान, 24 नवंबर को महताब आलम ऊर्फ नन्हे, 5 दिसंबर को अजय पासवान व 12 दिसंबर को शहबाज सिद्दिकी उर्फ बबलू की हत्या हुई थी. वहीं साल 2023 में 2 फरवरी को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह, 13 अप्रैल को बरवाअड्डा के जमीन कारोबारी राजकुमार साव व 3 मई को गैंगस्टर फहीम खान के बड़े बेटे इकबाल के करीबी बबलू उर्फ ढोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, 3 मई की घटना में इकबाल को भी गोली लगी थी, लेकिन वह बच गया. इसी प्रकार 24 मई को अनवर उर्फ चाइना व 7 जून को मोटर पार्ट्स व्यवसायी संजीव आनंद ठाकुर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. हत्या की सबसे सनसनीखेज घटना 14 जून को ट्रांसपोर्टर व कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की रही. बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों की बरसात कर प्रवीण की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-businessman-praveen-rai-shot-dead-in-broad-daylight-in-chasnala/">धनबाद: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment