Search

 
 
 

हजारीबाग के मुकुंदगंज में चली गोली, एक की मौत, एक घायल

 
Hazaribagh : हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज में आपसी विवाद को लेकर गोली चली. इसमें एक की मौत हो गई एवं एक घायल है. मृतक की पहचान मुकुंदगंज निवासी प्रिंस पांडेय के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक दिलीप राणा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार को होली के समय विवाद हुआ था. उसके बाद गुरुवार को एक युवक अपने चार दोस्तों के साथ हथियार लेकर मुकुदगंज पहुंचा एवं गोलियां चलाने लगा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर दोनों की पिटाई कर दी. वहीं दो युवक भाग निकले. स्थानीय लोगों ने बताया कि होली के दिन यहां आपसी विवाद हुआ था. उसके बाद पास का ही एक लड़का बाहर से चार युवकों को बुलाकर मुकुंदगंज चौक के पास देर शाम पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा. इसमें पास के ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो और एसडीपीओ महेश प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग ही नहीं पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. पुलिस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे. वहीं जिले के एसपी मनोज रतन चोथे का कहना है कि लेन-देन के विवाद में गोली चली, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है. जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही