Search

 
 
 

गढ़वा में शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में चली गोली, एक व्यक्ति घायल

 
Garhwa: गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका बोलियां गांव में शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान पूर्व मुखिया निवास राम के भाई राजकुमार राम के रुप में हुई है. घटना को लेकर राजकुमार राम ने बताया कि वह अपने पुराने घर रंका बोलियां में अपने गोतिया अशोक कुमार राम की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गया था. जहां बाराती पक्ष के द्वारा आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां पहुंचकर भगदड़ मचाना शुरु कर दिया. जिसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें वहां से हटाया, तभी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर आये और राजकुमार राम के पैर में गोली मारकर फरार हो गये. घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं ग्रामीणों की ओर से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. ">https://lagatar.in/ranka-in-the-public-hearing-camp-the-people-of-the-tribal-community-presented-their-problems/">

(गढ़वा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें: गावां">https://lagatar.in/village-masked-miscreants-snatched-bike-by-showing-pistol/">गावां

: नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर छीनी बाइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही