Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bulli Bai app : मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
New Delhi : सोशल मीडिया पर दमदार तरीके से अपनी बात रखने वाली 100 जानी-मानी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड की एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची. उसी महिला और उसके दोस्त ने Bulli Bai app के माध्यम से उन महिलाओं को लेकर अपमानजनक और अभद्र बातें लिखी. उनकी बोली लगाने जैसा घिनौना काम किया. पुलिस ने शातिर महिला के साथी को भी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरा आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है

Bulli Bai app कांड के दूसरे आरोपी का नाम विशाल कुमार है. वो 21 साल का एक इंजीनियरिंग छात्र है. विशाल इस साजिश की मुख्य आरोपी महिला का दोस्त है. उत्तराखंड की रहने वाली मुख्य आरोपी महिला और विशाल कुमार दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं. उस शातिर को महिला को पहले ही हिरासत में लिया गया है. इसे भी पढ़ें –  कोरोना">https://lagatar.in/businessmen-are-hopeful-from-the-season-of-marriage-of-corona-with-new-restrictions-water-on-the-preparations-of-four-lakh-crores/">कोरोना

का नई पाबंदियों से शादी की सीजन से व्‍यापारी नाउम्‍मीद, चार लाख करोड़ की तैयारियों पर फिरा पानी

अदालत में पेश करेगी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस साजिशकर्ता महिला को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए उत्तराखंड की अदालत में पेश करेगी. पुलिस के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को जानते हैं. वे दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्त हैं. इसलिए, आसानी से दोनों लिंक होने की पुष्टि भी जांच में हो गई.

नाम बदलकर साजिश रची

इस शर्मनाक कांड की मुख्य आरोपी महिला Bulli Bai app से जुड़े तीन खाते संचालित कर रही थी. जबकि उसका शातिर दोस्त विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमिस्ट के नाम से खाता खोला था. ताकि लोगों को गलत फहमी हो और वो खालसा से मतलब ये निकालें कि इस साजिश के पीछे कोई सिख व्यक्ति है. लेकिन दोनों आरोपियों की साजिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया. 100 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ ये साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची गई थी. जिसके पीछे इन दोनों की नफरत और गंदी सोच थी. उत्तराखंड से पकड़ी गई उस शातिर महिला को मुंबई लाया जा रहा है.

Bulli Bai app को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन

उधर, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से Bulli Bai से संबंधित कंटेंट हटाने को कहा है. इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसने सबसे पहले `बुल्ली बाई` को लेकर ट्वीट किया था. दिल्ली पुलिस ने गिटहब  से बुल्लीबाई बनाने वाले के बारे में भी जानकारी मांगी है. यह केस अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट को ट्रांसफर किया गया है. इसे भी पढ़ें – Bulli">https://lagatar.in/javed-akhtar-furious-at-bulli-bai-app-and-parliament-of-religions-for-provocative-rhetoric-said-surprised-by-the-silence-of-the-pm/">Bulli

Bai App और धर्म संसद में भड़काऊ बयानबाजी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा, पीएम की चुप्पी से हैरान हूं

क्या है बुल्लीबाई ऐप

Bulli Bai नाम से एक ऐप बनाया गया है. उस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है. उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है. गंदी बातें लिखी जा रही हैं. दरअसल ये ऐप ठीक उसी तरह बनाया गया है, जैसे कुछ दिन पहले Sulli Deals बनाया गया था. Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था, अब Bulli Bai को भी गिटहब (Github) पर लॉन्च किया गया है.

सौ महिलाओं को किया टारगेट

बुल्लीबाई ऐप पर उन सौ महिलाओं को टारगेट किया गया है, जो ट्विटर और फेसबुक पर दमदार मौजूदगी रखती हैं. इन पीड़िताओं में मीडिया समेत दूसरे फील्ड में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं. इन सब महिलाओं ने शिकायत की है कि उस घटिया ऐप और प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस ऐप की करतूत पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है. इस मामले में एक महिला पत्रकार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही