Baghmara : बाघमारा (Baghmara) महुदा थाना अंतर्गत धनबाद-बोकारो सड़क मार्ग पर तेलमोचो के समीप शनिवार 17 सितंबर की रात एक बाइक बैल से टकरा गई. बैल की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घटना के संबंध में होटल संचालक रवि ने बताया कि रात के समीप बीच रास्ते पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है. बाइक चालक स्पीड में था. अंधेरा होने के कारण बैल नज़र नहीं आया और उससे टकरा गया. बाइक सवार खुद गंभीर रूप से घायल हो गया, बैल को भी चोट लगी और उसने दम तोड़ दिया. घायल बाइक सवार को को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद-बोकारो मार्ग पर बाइक से टकरा कर बैल की मौत, चालक घायल
Last Updated: Sep 18, 2022 12:00 AM (IST)