Search

 
 
 

धौंस दिखा मंत्री के कार्यालय प्रभारी ने अपने लोगों का कराया वैक्सीनेशन, बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग

 

Jamshedpur : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों में कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन का कमान हैं. स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और महामारी में उचित इलाज की व्यवस्था का भी जिम्मा उन्ही के पास है. ऐसे में अगर कोई उनके पद का दुप्रयोग करता है तो सीधे सवाल मंत्री साहब से ही पूछा जायेगा.

धौंस दिखा जबरन 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराया

बता दें कि बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक हैं. और जमशेदपुर के कार्यालय प्रभारी के कारण उनकी खूब किरकिरी हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मंत्री के कार्यालय प्रभारी ने अपने पावर और धौंस दिखाते हुए जबरन 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराया है. जिसे नाराज लोग अब कार्यालय प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

आज से पूरे राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का हो रहा वैक्सीनेशन

बता दें कि बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी द्वारा बीते दिनों जबरन 18 साल से अधिक उम्र के अपने पहचान वाले युवाओं का वैक्सीनेशन कराया गया है. वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और इंसिडेंट कमांडर के साथ धक्का-मुक्की भी की गई थी. वैसे इंसीडेंट कमांडर के शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय प्रभारी सहित 35 लोगों के खिलाफ कदमा थाना में मामला दर्ज भी किया गया है.

बता दें कि आज यानी 14 मई से पूरे राज्य में 18 साल से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन की जा रहा है. इसे पहले सिर्फ 45 साल से अधिक लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी.

भाजपा जिला अध्यक्ष ने की गिरफ्तार की मांग

जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यलाय प्रभारी के काम को गलत बताते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही