Search

 
 
 

वनकर्मियों की दबंगई : बुजुर्ग को सरेआम कराई उठक-बैठक

 
जंगल से ले जा रहे थे सूखी टहनियां और झाड़ियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रताड़ना की तस्वीर Kumar Chandan Pratappur (Chatra) : प्रतापपुर वन क्षेत्र के ननई वन क्षेत्र में बुधवार को एक बुजुर्ग ग्रामीण अपनी पत्नी और पोते के साथ अपने खेतों को घेरने व जलावन के लिए कुछ सूखी टहनियां और झाड़ियां लेकर जा रहे थे. बुजुर्ग को प्रतापपुर के वनकर्मी विवेक कुमार व कृष्ण कुमार दास ने पकड़ लिया और सरेआम उठक-बैठक करा दी. साथ ही भविष्य में जंगल नहीं काटने की कड़ी चेतावनी देते हुए बुजुर्ग दंपती को छोड़ा. यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. डीएफओ को जब तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने कहा कि यह ज्यादती है और इस तरह से बुजुर्ग को टॉर्चर करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल चतरा जिले के प्रतापपुर और कुंदा वन क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं और बड़े पैमाने पर जंगल से पेड़ों को काटकर इन लकड़ियों की तस्करी बिहार में जाकर की जा रही है. बिहार से सटे इलाका होने की वजह से तस्कर इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह धंधा वनकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा है. कुछ ही दिन पहले मिनी ट्रैक्टर में लकड़ियों को भरकर बेचे जाने की जानकारी पत्रकारों ने डीएफओ राहुल कुमार मीणा को दी, तो तीन वनकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. अब निचले स्तर पर वनकर्मी इसका गुस्सा जलावन के लिए झाड़ियां और सूखी टहनियां लेकर जा रहे ग्रामीणों पर उतार रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-murder-of-shoe-shopkeeper-arrested-blood-stained-cloth-and-knife-recovered/">धनबाद

: जूता दुकानदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सना कपड़ा व चाकू बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही