Search

 
 
 

गुमला: बाइक और ऑटो में टक्कर, दो युवक की मौत, 1 घायल

 

Gumla : बाइक और ऑटो  में सीधी टक्कर से दो बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास शनिवार की देर रात हुई है. मृतकों की पहचान मो. आसिफ और मो. जुनैद के रूप में हुई है. जबकि जख्मी युवक अमित बड़ाइक का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.

 ऑटो से हुई बाइक की टक्कर

जानकारी के अनुसार इस्लामपुर निवासी मो. आसिफ व मो. जुनैद, रोजा खोलने के बाद किसी काम से बाइक में सवार होकर पालकोट प्रखंड के बघिमा गांव की ओर गए थे. वहां से लौटने के दौरान टैसेरा मोड़ के पास तेज रफ्तार में बाइक की विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो से टक्कर हो गई. इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार अमित बड़ाइक भी ऑटो से जा भिड़ा. इस टक्कर में अमित बड़ाइक घायल हो गया और मो. आसिफ और मो. जुनैद की मौत हो गई.

 ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. जबकि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर लगने के बाद पहली बाइक में सवार आसिफ व जुनैद लहूलुहान अवस्था में बीच सड़क पर गिर गए. दोनों की सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी. दोनों सड़क पर तड़प रहे थे. इसी बीच जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. फिर पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल आसिफ व अमित को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. अस्पताल पहुंचते ही आसिफ की भी मौत हो गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही