NewDelhi : सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में बंपर मुनाफा कमाया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने 81,000 करोड़ कमाये हैं. जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में 39,356 करोड़ रहा था. शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी के अनुसार, आईओसी ने 2023-24 में 39,618.84 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ. जो 2022-23 में तेल संकट के दौरान 8,241.82 करोड़ था. इससे पहले 2021-22 में कंपनी का शुद्ध लाभ 24,184 करोड़ और 2020-21 में 21,836 करोड़ रहा था.
घाटे से उबरी तीन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां, वित्त वर्ष 2023-24 में 81,000 करोड़ की बंपर कमाई
Last Updated: May 12, 2024 12:00 AM (IST)