Search

 
 
 

SBI में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन

 
LagatarDesk : बैंकिंग एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है. भारतीय स्टेट बैंक ने हर साल की तरह इस साल भी क्लर्क पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई में क्लर्कियल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) पद पर 5000 से अधिक वैकेंसी है.

उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन

जूनियर एसोसिएट पद के लिए उम्मीदवार आज यानी 7 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन देने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2022 है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट https://bank.sbi/careers">https://bank.sbi/careers">https://bank.sbi/careers

या https://www.sbi.co.in/careers">https://www.sbi.co.in/careers">https://www.sbi.co.in/careers

  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों">https://lagatar.in/appointment-of-heirs-after-retirement-of-employees-unconstitutional-supreme-court/">कर्मचारियों

के रिटायर होने के बाद उनके वारिसों की नियुक्ति असंवैधानिक : सुप्रीम कोर्ट

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए योग्यता

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवारों को 30 नवंबर 2022 से पहले पास हुआ होना चाहिए. जो छात्र फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं. यदि वे सेलेक्ट होते हैं तो उन्हें 30 नवंबर 2022 तक अपने पास होने का प्रूफ सबमिट करना होगा. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-grants-anticipatory-bail-to-husband-on-the-condition-of-paying-4-lakh-compensation-supreme-court-stays/">

 झारखंड हाईकोर्ट ने 4 लाख मुआवजा देने की शर्त पर पति को दी अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक वैकेंसी

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई ने कुल 5008 पदों पर वैकेंसी निकाली है. क्लर्क पद पर भर्ती अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, बंगाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, केरल, लखनऊ/दिल्ली, महाराष्ट्र/मुंबई मेट्रो, महाराष्ट्र एवं नॉर्थ ईस्टर्न में होगी. इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक वैकेंसी है. इसके बाद लखनऊ और भोपाल में भी ज्यादा वैकेंसी है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/income-tax-raids-on-53-locations-of-rajasthans-minister-of-state-for-home-rajendra-yadav-raids-are-taking-place-at-100-more-places-in-7-states/">राजस्थान

के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 7 राज्यों में 100 ज्यादा जगहों पर हो रही रेड

एसबीआई क्लर्क भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू - 7 सितंबर 2022
  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि - 27 सितंबर 2022
  3. पीटी परीक्षा का आयोजन -  नवंबर 2022
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड- 29 अक्टूबर 2022
  5. मेन्स परीक्षा का आयोजन - दिसंबर 2022/जनवरी 2022
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही