LagatarDesk : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में अलग-अलग विभागों के विभिन्न कुल 180 पदों पर अर्जेंट वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इंटरव्यू का टेंटेटिव डेट 28 अप्रैल 2 बजे से है. कैंडिडेट AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर नोटिफिकेशन डिटेल देख सकते हैं.
इसे भी पढ़े – मई महीने में कोरोना की नयी लहर रहेगी पीक पर : के वी सुब्रमणियम
वैकेंसी डिटेल
पदों के नाम | पदों की संख्या |
एनेस्थेसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर | 20 |
ऑन्को एनेस्थेसियोलॉजी | 12 |
पोस्ट पैलिटिव मेडिसिन | 8 |
कार्डियक एनेस्थेसियोलॉजी | 6 |
न्यूरो एनेस्थेसियोलॉजी | 10 |
रेडियो डायग्नोसिस | 2 |
कार्डियोवैस्कुलर रेडियोलॉजी एंड एंडोवैस्कुलर इंटरवेंशंस | 5 |
न्यूरोइमेजिंग एंड इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलॉजी | 4 |
क्रिटिकल एंड इंटेंसिव केयर | 5 |
रेडियोथेरेपी | 1 |
मेडिकल ऑन्कोलॉजी | 1 |
मेडिसिन | 5 |
इमर्जेंसी मेडिसिन | 6 |
मेडिसिन ट्रॉमा | 11 |
रियूमेटोलॉजी | 1 |
न्यूरो सर्जरी | 22 |
पेडियाट्रिक सर्जरी | 1 |
फॉरेंसिक मेडिसिन | 2 |
लैबोरेटर ऑन्कोलॉजी | 2 |
मेडिसिन | 3 |
माइक्रोबायोलॉजी | 1 |
कार्डियोलॉजी | 2 |
कार्डियक थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी | 3 |
सर्जरी | 4 |
सर्जरी ट्रॉमा | 18 |
प्लास्टिक सर्जरी एंड रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी | 7 |
एनाटॉमी | 1 |
बायोफीजिक्स | 2 |
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन | 11 |
बायोकेमिस्ट्री | 1 |
क्लिनिकल हीमैटोलॉजोटी | 1 |
फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन | 1 |
कुल पदों की संख्या | 180 |
क्वालीफिकेशन डिटेल
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल, पीजी या पीएचडी किया होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन डिटेल में जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. कैंडिडेट इस पते पर एम्स ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार, एकेडेमिक सेक्शन एम्स, दिल्ली पर 27 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं. सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जा सकता है.