Search

 
 
 

पलामू में निकली बंपर वैकेंसी, 211 पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की होगी नियुक्ति

 
Palamu : जिले में पीजीटी और टीजीटी के 211 शिक्षक की नियुक्ति होगी. विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गये हैं. जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो गयी है. आवेदन देने की अंतिम तिथि 5 मार्च है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये और एससी /एसटी को 50 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किये गये हैं. (पढ़ें, रिटायर">https://lagatar.in/retired-dgp-neeraj-sinha-given-farewell-at-zap-one-ground/">रिटायर

हुए डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप वन ग्राउंड में दी गई विदाई)

उम्मीदवार के पास ये योग्यता होना अनिवार्य

  • पीजीटी में आवेदन करने के लिए स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत और एससी/एसटी का 45 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य है.
  •  टीजीटी के लिए स्नातक में 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है.
  • एससी/ एसटी 40 प्रतिशत अंक होने पर आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य के लिए 55 वर्ष और न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है.
  • हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, मैथ्स, फिजिक्स, बाइलॉजी, केमेस्ट्री और कॉमर्स वाले पीजीटी पद पर आवेदन कर सकते हैं.
  • टीजीटी में हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, मैथ्स/फिजिक्स, बाइलॉजी/केमेस्ट्री, भूगोल, इतिहास/नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, फिजिक्स और होम साइंस वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं.
  • पीजीटी के लिए 27,500 और टीजीटी के लिए 26,250 रुपये मानदेय दिये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-assembly-election-pm-modi-will-roar-in-2-election-rallies-today/">त्रिपुरा

विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी आज 2 चुनावी रैलियों में भरेंगे हुंकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही