Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से नोटों का बंडल बरामद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : टाटानगर स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 2 स्थित एक यात्री सीट से शनिवार शाम नोटों का बंडल पाया गया. प्लेटफार्म के स्टॉल नंबर पांच के कर्मचारी विकास कुमार ने इसकी सूचना प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के ललित कुमार को दी. ललित कुमार ने रुपयों को जब्त कर आस पास उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया पर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया. अंत में आरपीएफ ने रुपयों को सीज कर लिया. जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि ललित कुमार अपनी ड्यूटी पर थे तभी उन्हें स्टॉल के स्टाफ ने रुपयों को जानकारी दी. रुपयों के बंडल में 500 के कुल 27 और 200 के 2 नोट पाए गए. कुल 13,700 रुपए थे जिसे सीज कर रखा गया है. रुपयों के मालिक का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/4-news-of-koderma-including-the-start-of-cardiology-opd-in-sadar-hospital-10-years-sentence-for-sexual-abuse-accused/">यौन

शोषण के आरोपी को 10 साल की सजा,सदर अस्पताल में कार्डियोलॉजी ओपीडी की शुरुआत समेत कोडरमा की 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही