#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/x6XdL5wtz8">pic.twitter.com/x6XdL5wtz8
| Delhi: On RS Chairman statement `a wad of currency notes recovered from the bench of Abhishek Manu Singhvi`, BJP MP Dr Sudhanshu Trivedi says, "...Congress leaders have so much money that they don`t even bother to take account of the money which is left (on the bench in… pic.twitter.com/x6XdL5wtz8
— ANI (@ANI) December">https://twitter.com/ANI/status/1864930032013185037?ref_src=twsrc%5Etfw">December
6, 2024
राज्यसभा में मनु सिंघवी की सीट से 500 की गड्डी मिली, खड़गे-भाजपा सांसद भिड़े, हंगामा
NewDelhi : राज्यसभा में आज शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ. विपक्ष के एक सांसद के बेंच पर नोटों के बंडल मिलने पर जमकर हंगामा हुआ. हंगामा होने का कारण यह था कि सभापति धनखड़ ने जानकारी दी कि एक रूटीन एंटी सेबाटोज जांच के दौरान कल गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद करेंसी नोट की गड्डी(500 के नोट) सीट नंबर 222 से बरामद की गयी है. यह सीट कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के नाम है. वे तेलंगाना से राज्यसभा सांसद हैं. सभापति ने कहा, इसकी जांच की जा रही है. इस पर विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कह भी रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, खबर की ऑथेंटिसिटी नहीं हो जाती, आपको(सभापति) किसी का नाम नहीं लेना चाहिए.
Leave a Comment