Search

 
 
 

बुंडू : ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, रांची टाट फोर लेन में हुआ हादसा

 
Bundu : रांची टाटा मार्ग दशम फॉल थाना क्षेत्र के नाईलगढ़ा के समीप हादसा हुआ . टाटा की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही कार को रांची की ओर से जा रही अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, हालांकि कार चालक सह मालिक प्रकाश श्रीवास्तव बाल बाल बच गये. प्रकाश आर्मी से रिटायर होकर प्राईवेट नौकरी करते हैं. रांची से वापस टाटा लौटने के क्रम में अचानक से फिर रांची की ओर मुड़ गये और कुछ ही दूर चले थे कि हादसे के शिकार हो गये. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-caught-two-minors-with-3-kg-copper-released-with-a-warning/">धनबाद

: आरपीएफ ने दो नाबालिगों को 3 किलो तांबा के साथ पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

एक साथ चार-चार वाहनों की टक्कर

कार और ट्रक की टक्कर होते ही पहले से खड़ी ट्रेलर में एक अन्य सवारी वाहन भी इनसे बचने के क्रम में पीछे से टक्कर मार दी जिससे चालक को गंभीर चोट लगी. एक साथ चार-चार वाहन के एक ही जगह दुर्घटना होने से हाईवे में जाम लग गया. दशम फॉल थाना की पुलिस ने करीब एक घंटे के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क से किनारे कराया और आवागमन को चालू कराया. इसे भी पढ़ें- मोरहाबादी">https://lagatar.in/now-there-will-be-mass-national-anthem-every-sunday-in-morhabadi-ground/">मोरहाबादी

मैदान में अब हर रविवार को होगा सामूहिक राष्ट्रगान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही