Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुंडू : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से चालक की मौत

Advertisement
Advertisement
Bundu :  बुंडू के राहे थाना क्षेत्र के सताकी नवाटोली नारायण घाटी में सड़क हादसा हो गयी. जानकारी के अनुसार, घाटी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके कारण चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान सिरिडीह गांव निवासी त्रिलोक मुंडा के रूप में हुई है.

पुलिस के आने के बाद शव को बाहर निकाला जायेगा

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी राहे थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल के लिए निकल चुकी है. चालक का शव अभी भी ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबा हुआ है. पुलिस के आने के बाद उसके शव को निकाला जायेगा और आगे की कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही