NewDelhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला खाली कर दिया. केजरीवाल सीएम आवास से फिरोजशाह रोड पर स्थित बंगला नंबर पांच में शिफ्ट हो गये हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक केजरीवाल सांसदों को मिलने वाले इस सरकारी आवास में ही रहेंगे. चुनाव तक यही उनका नया ठिकाना होगा. फिरोजशाह रोड का यह सरकारी आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के समीप है. केजरीवाल का नया आवास पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है. https://twitter.com/ians_india/status/1842053076452053177
फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच केजरीवाल का नया ठिकाना, सपरिवार हुए शिफ्ट
Last Updated: Oct 04, 2024 12:00 AM (IST)