Search

 
 
 

चंपई सरकार बनते ही एक्शन में ब्यूरोक्रेसी, पेंडिंग फाइलों का मूवमेंट शुरू

 
  • बड़े पैमाने पर होगा आइएएस और राज्य सेवा के अफसरों का तबादला
  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द होगी कैबिनेट की बैठक
  • राज्यहित में लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
Ravi Bharti Ranchi : झारखंड में चंपई सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद ब्यूरोक्रेसी एक्शन में आ गई है. पेंडिंग फाइलों का मूवमेंट शुरू हो गया है. सीएम चंपई सोरेन ने भी कहा कि है कि हेमंत सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को आगे बढ़ाया जाएगा. सीएम ने अफसरों को यह भी निर्देश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलों का जल्द से जल्द निपटारा करें, ताकि आमजन को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. जिला कलेक्टेरियट से लेकर सचिवालय तक लगभग 6000 से अधिक फाइलें पेंडिंग हो गई थीं. पूर्व सीएम के इस्तीफे बाद कई फाइलें जिन पर निर्णय नहीं हो पाया था, वे फाइलें संबंधित विभागों को वापस भी कर दी गई थीं.

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जल्द होगी कैबिनेट की बैठक

चंपई सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा. मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जल्द ही कैबिनेट की बैठक होगी. इसमें कई नीतिगत निर्णय भी लिए जाने की संभावना है. पेंडिग पड़े स्थानांतरण-पदस्थापन की फाइलों पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा. सचिवालय सेवा के एक दर्जन से अधिक अफसरों को प्रमोशन भी जल्द मिलेगा. इनके प्रमोशन पर विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में मुहर लग चुकी है. यह बैठक सदस्य राजस्व पर्षद राजीव अरुण एक्का की अध्यक्षता में हुई थी.

इन मसलों पर जल्द होगा निर्णय

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारा पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा. विभागीय सचिव व विभागों के अन्य अफसरों को भी इधर से उधर किया जाएगा. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कई जिलों के डीसी और बीडीओ भी बदले जाएंगे. नए वित्तीय वर्ष के बजट के प्रारूप पर भी अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : विस">https://lagatar.in/vis-special-session-dhullu-said-get-cbi-investigation-done-on-the-allegations-against-him/">विस

विशेष सत्र : ढुल्लू ने कहा- उनपर लगे आरोपों की CBI जांच करायें, आरोप सही होगा तो विधायक पद से दे देंगे इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही