Search

 
 
 

Bokaro News: ससुराल गए युवक के घर हुई चोरी, शादी में मिले लाखों के गहने ले उड़े चोर

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने बंद घर से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विकास कुमार बिहार के जहानाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने बंद घर से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विकास कुमार बिहार के जहानाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे.

 

पीड़ित विकास कुमार ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह 9 जुलाई को घर बंद कर ससुराल गए थे. शनिवार को लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला खुला था. घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था.

 

जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी हो चुके हैं. चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

विकास कुमार ने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और अधिकांश जेवर शादी में मिले थे. वह बीएसएल में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं.

 

सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग जुटाने में लगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही