Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्मामाइंस पुलिस ने ट्रेलर बेड चोरी कर कटिंग करने वाले चार युवकों को पकड़ा, जेल भेजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने सोमवार को ट्रेलर बेड (जेएच05सीवाई- 9599) चोरी कर कटिंग करने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों ने 14 दिसंबर को बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास से एक ट्रेलर चोरी कर चांडिल के कांदरबेड़ा स्थित पालीवाल गोदाम में कटिंग कर दिया था. इस संबंध में बर्मामाइंस थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि ब्रिक इंटरपाइजेज के सुपरवाइजर प्रदीप झा ने 16 दिसंबर को बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद सीसीआर डीएसपी और बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पालीवाल गोदाम में छापामारी की गई. [caption id="attachment_205568" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/BURMAMINS-BARAMAD-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पालीवाल गोदाम से बरामद ट्रेलर बेड का टुकड़ा.[/caption] इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/omicron-spreading-rapidly-in-india-the-number-of-patients-increased-to-153-the-situation-in-maharashtra-is-uncontrollable/">भारत

में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मरीजों की संख्या हुई 153, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू
[caption id="attachment_205570" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/BURMAMINS-BARAMAD-GAS-SILENDAR-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> गोदाम से बरामद कटिंग करने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर.[/caption] पुलिस ने वहां से रोहित कुमार शर्मा (34 वर्ष), चंदन यादव (21 वर्ष), अर्जुन सेन (22 वर्ष) और अजय सिंह उर्फ दुर्गा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. रोहित कुमार शर्मा इस गिरोह का सरगना है.पूछताछ में चारों ने पुलिस से बताया कि ट्रेलर बेड की कटिंग दी गई है. कुछ हिस्सा ट्रक से बनारस भेजा जा रहा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. गोदाम से पुलिस ने ट्रेलर बेड का कटा हुआ तीन टन टुकड़ा, नंबर प्लेट, छह गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और एक कटर आदि बरामद किया है. पूछताछ में चारों ने बताया कि पहले भी वे इस तरह का धंधा कर चुके हैं. छापामारी टीम में सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू, एसआई विकास कुमार, एएसआई राम कुमार उपाध्याय, देवकांत सिंह, सिपाही धीरज सिंह, अमर सिंह राठौर, दिनेश कुमार तिवारी, राजेंद्र मंडल और चालक मोनू कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही